आज के डिजिटल दौर में जहां हर सेवा ऑनलाइन हो चुकी है और ऑनलाइन होने के बाद हर सेवा काफी आसान भी हो चुकी है। आसान उपलब्धि की वजह से अब जहां एक ओर लोगों का समय बच रहा है वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के लिए भी यह सब कुछ सहज हो रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार ने वाहन और ड्राइविंग से जुड़े कार्य सरल बनाने के लिए Vahan Parivahan Portal और mParivahan app लांच किया है।
वाहन परिवहन सेवा पोर्टल गाड़ियों के मालिको, ड्राइविंग लाइसेंस धारको के लिए एक पारदर्शी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यहां न केवल गाड़ियों से जुड़ी सारी जानकारी मिलती है बल्कि आप वाहन का RC, PUC e-Challan इत्यादि भी देख सकते हैं।
जैसा कि हम सब जानते हैं एक समय था जब वाहन से जुड़ी किसी भी छोटी-मोटी जानकारी के लिए लोगों को RTO के चक्कर लगाने पड़ते थे। चालान भरने के लिए, PUC करवाने के लिए, RC बुक प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था और घण्टों इंतजार करना पड़ता था। परंतु अब यह काम Vahan Parivahan Sewa Portal ने काफी आसान कर दिया है।
अब लोग अपने घरों में बैठकर ही कंप्यूटर या मोबाइल ऐप से यह सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वाहन परिवहन सेवा वाहन से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आपको चुटकियों में प्रदान करता है। फिर चाहे वाहन का पंजीकरण हो या RC रजिस्ट्रेशन की स्थिति, ई-चालान भरने की तिथि हो या PUC का रिन्युअल सब कुछ झटपट पूरा हो जाता है।
Vahan Parivahan Sewa
इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि अब आप एक ही पोर्टल पर केरल से लेकर गुजरात, MP से लेकर UP, चंडीगढ़ से लेकर तमिलनाडु सभी राज्यों के वाहन विवरण ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। यहां न केवल आप अलग-अलग राज्यों के वाहनों का विवरण प्राप्त कर सकते हैं बल्कि इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी RC डाउनलोड कर इसके डिजिटल वर्ज़न को एप में सुरक्षित रख सकते हैं। इस पोर्टल और ऐप पर केवल RC का विवरण ही नहीं दिखाया जाता बल्कि आप Vahan PUC, गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट, टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी, Hypothecation की जानकारी चुटकियों में प्राप्त करते हैं।
आइये सबसे पहले समझते हैं आखिर Vahan Parivahan Portal क्या है और किस प्रकार इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है?
जैसा कि हमने बताया वाहन परिवहन सेवा पोर्टल Ministry of Road Transport And Highway Authority द्वारा तैयार किया गया है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य वाहनों से जुड़ी सारी सुविधाओं को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है। वाहन परिवहन पोर्टल पर आपको निम्नलिखित सेवाओं का लाभ दिया जाता है जैसे की
- गाड़ी की RC के लिए अप्लाई करना
- RC बुक की स्थिति देखना
- RC खो जाने पर डुप्लीकेट RC प्राप्त करना
- स्थिति देखना
- ओनरशिप ट्रांसफर
- एड्रेस चेंज
- गाड़ी के PUC की वैलिडिटी
- गाड़ी की फिटनेस सर्टिफिकेट का विवरण
- टैक्स और हाइपोथैकेशन का विवरण
- इंश्योरेंस का विवरण
- गाड़ी के मालिक की जानकारी
- गाड़ी के चालान का संपूर्ण विवरण
वाहन परिवहन सेवा पोर्टल का संचालन और क्रियान्वयन
वाहन परिवहन सेवा पोर्टल का संचालन मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एन्ड हाईवे अथॉरिटी द्वारा किया जाता है। यह देश भर के रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस से जुड़ी सारी जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध कराती है। यहां आप अपने वाहन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतलब वाहन के पंजीकरण से लेकर वाहन का टैक्स विवरण यहां आपको सब कुछ मिल जाएगा वह भी नेशनल स्तर पर।
जी हां इस पोर्टल को एक छत्र रूप से संचालित किया जा रहा है जिसमें सभी राज्यों के पोर्टल के लिंक उपलब्ध है। आप चाहे तो अपने राज्य के आधार पर गाड़ियों का विवरण हासिल कर सकते हैं जिसके लिए आपको अलग-अलग पोर्टल पर जाकर लॉगिन करने की जरूरत नहीं है। यह पोर्टल प्रक्रिया को पेपरलेस बनाता है, यहां न केवल आपका समय बचता है बल्कि काम आसान और पारदर्शी रूप से पूरा हो जाता है।
वाहन परिवहन पोर्टल और सारथी पोर्टल एक दूसरे से क्यों अलग है ( Vahan Parivahan Portal vs Sarathi Parivahan Portal)
वाहन परिवहन पोर्टल और सारथी पोर्टल दोनों अलग-अलग उद्देश्य से बनाए गए हैं। हालांकि दोनों ही पोर्टल का उद्देश्य परिवहन सेवा को सुरक्षित करना है। परंतु दोनों पर उपलब्ध सेवाएं काफी अलग है।
Vahan Parivahan Portal Services
वाहन पोर्टल vahan.parivahan.gov.in पर आपको केवल वाहन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त प्रदान की जाती है। जैसे की
- RC रजिस्ट्रेशन और व्हीकल डीटेल्स, (RC Registration)
- वाहन का पंजीकरण,(vehicle Registration)
- गाड़ी मलिक की जानकारी, (vehicle owner details)
- गाड़ी का प्रकार ,मॉडल, इंश्योरेंस स्टेटस, (type of vehicle, model, insurance status)
- पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट, (puc )
- वाहन के प्रदूषण की जांच की वैधता,(puc registration validity)
- RC डाउनलोड और डुप्लीकेट RC ,(duplicate Rc)
- यहां आप गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट डिजिटल (digital certificate) रूप से डाउनलोड कर सकते हैं और खो जाने पर डुप्लीकेट RC प्राप्त कर सकते हैं (duplicate digital copies)
- हाइपोथैकेशन, टैक्स और फिटनेस सर्टिफिकेट (vehicle hypothecation,tax fitness certificate apply)
- यहां पर आप वाहन के टैक्स से जुड़े संपूर्ण प्रमाण
- वाहन का फिटनेस प्रमाण और लोन की स्थिति जान सकते हैं(vehicle hypothecation,tax fitness certificate download)
- ई-चालान, वाहन से जुड़े ट्रैफिक नियमों उल्लंघन और भुगतान विवरण (e-challan)
- एप्लीकेशन स्टेटस, ओनरशिप ट्रांसफर, डुप्लीकेट (ownership transfer apply and status)
- RC, एड्रेस चेंज जैसी प्रक्रियाओं की आवेदन स्थिति देख सकते हैं।(change in addresses, number, name)
Sarathi Parivahan Portal Services
वाहन के उलट सारथी पोर्टल sarathi.parivahan.gov.in पर केवल ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइवर से संबंधित सेवाएं उपलब्ध रहती है। जैसे की
- ड्राइविंग लाइसेंस/ लर्निंग लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन (DL/LL Registration)
- ड्राइविंग लाइसेंस/ लर्निंग लाइसेंस की आवेदन स्थिति (DL/LL application status)
- ड्राइविंग लाइसेंस / लर्निंग लाइसेंस स्टेटस (DL/LL approval status)
- लर्निंग लाइसेंस डाउनलोड (DL/LL slot download)
- लाइसेंस टेस्ट स्लॉट बुकिंग (DL/LL slot booking)
- फीस का भुगतान (DL/LL fees)
- नियम उल्लंघन पर पेनल्टी की हिस्ट्री इत्यादि (penalty history)
Vahan Parivahan Portal की सारी सेवाओं का स्टेप बाय स्टेप
पंजीकरण: Vahan Portal Registration
- वाहन परिवहन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले vahan.parivahan.gov.in अपने ब्राउज़र में टाइप करें।
- इसके बाद इस पोर्टल के ओपन होते ही न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP सत्यापित करें।
- OTP सत्यापित होते ही आप इस पोर्टल पर उपलब्ध Vahan Services या Citizen Services का विकल्प चुनकर इसका उपयोग कर सकते हैं।
- आप चाहे तो वाहन परिवहन पोर्टल प उपलब्ध सारी सुविधाएं m Parivahan app माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
वाहन परिवहन पोर्टल पर व्हीकल की जानकारी
RC Status और RC डाउनलोड प्रक्रिया (Vehicle Details/RC status/ RC Download)
- वाहन परिवहन पोर्टल vahan.parivahan.gov.in पर उपरोक्त जानकारी हासिल करने के लिए सबसे पहले पोर्टल को खोलें
- पोर्टल को खोलने के बाद यहां अपने विकल्प का चयन करें।
- उदाहरण के लिए यदि आप गाड़ी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं/ RC स्टेटस देखना चाहते हैं इनमें से एक विकल्प चुने
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, राज्य का चुनाव करें।
- विवरण दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड सत्यापित करें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने वाहन का संपूर्ण विवरण आ जाएगा जैसे कि वाहन के ओनर का नाम, गाड़ी का प्रकार ,रजिस्ट्रेशन की तिथि, टैक्स की वैधता, हाइपोथैकेशन का स्टेटस, इंश्योरेंस और PUC की वैलिडिटी।
- आप चाहे तो इसके बाद RC डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर RC बुक भी डाउनलोड कर सकते हैं।
वाहन परिवहन पोर्टल: PUC Certificate / Fitness Certificate Download
- वाहन परिवहन पोर्टल से आप PUC और फिटनेस सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं। और इसकी स्थिति भी देख सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको vahan.parivahan.gov.in पर जाकर PUC या फिटनेस सर्टिफिकेट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही आपकी स्क्रीन पर आपकी PUC की वैधता का प्रमाण पत्र और गाड़ी के फिटनेस सर्टिफिकेट आ जाता है।
- आप चाहे तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं या इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
वाहन परिवहन पोर्टल: टैक्स/ हाइपोथैकेशन/ ओनरशिप ट्रांसफर (Tax/ Hypothecation/ Ownership Transfer)
- वाहन परिवहन पोर्टल से आपको अपनी गाड़ी के टैक्स से संबंधित विवरण, हाइपोथैकेशन की डिटेल्स को भी चेक कर सकते हैं। यहां तक कि मालिकाना हक भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको वाहन परिवहन पोर्टल vahan.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां जाकर आपको अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा उदाहरण के लिए
- टैक्स /हाइपोथैकेशन/ ओनरशिप ट्रांसफर/ एड्रेस चेंज इत्यादि
- इन विकल्प का चयन करने के बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करना होगा।
- गाड़ी का नंबर दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपकी गाड़ी के टैक्स से जुड़ा विवरण/ हाइपोथैकेशन से जुड़ा विवरण/ लोन की जानकारी इत्यादि आ जाती है और आप चाहे तो यही ओनरशिप ट्रांसफर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आपको अपने विवरण में किसी प्रकार का कोई बदलाव करना है तो उसके लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- इसी विकल्प के नीचे आप Application Status के विकल्प पर क्लिक कर अपनी ओनरशिप ट्रांसफर और एड्रेस चेंज के विकल्प की स्थिति भी देख सकते हैं।
Vahan Parivahan Portal: E-Challan
- वाहन परिवहन पोर्टल पर आप ई-चालान की स्थिति भी चेक कर सकते हैं। इसके माध्यम से आप पता कर सकते हैं कि आपकी गाड़ी पर कितने चालान कट चुके हैं और कितने चालान का भुगतान आपको अभी करना है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको वाहन परिवहन पोर्टल vahan.parivahan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां जाकर आपको echallan Services के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी गाड़ी का नंबर दर्ज करना होगा।
- गाड़ी का नंबर दर्ज करने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस नंबर या चालान नंबर डालना होगा।
- विवरण डालते ही आपके सामने आपके चालान की स्थिति आ जाती है जहां आप Pending/Paid विवरण देख सकते हैं।
- आप चाहे तो इसी प्रक्रिया के दौरान चालान का भुगतान भी कर सकते हैं जिसके लिए आपको ऑनलाइन पेमेंट के विकल्प पर क्लिक कर भुगतान करना होगा और पेमेंट रसीद डाउनलोड करनी।
वाहन परिवहन: राज्यवार सेवाएं और उनकी विशेषताएं
वाहन परिवहन पोर्टल पर आप देश के साथ-साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। यह पोर्टल और इस पोर्टल से जुड़ी mParivahan app आपके राज्य के आधार पर उपलब्ध विशेष सेवाओं और सुविधाओं को भी प्रदान करती है।
- उदाहरण के लिए Vahan parivahan kerala इस विकल्प पर क्लिक करते ही आपको केरल राज्य के वाहन परिवहन पोर्टल की सेवाओं का विवरण दिखाई देगा।
- जहां आप केरल राज्य के वाहनों का विवरण/ RC स्टेटस / PUC और फिटनेस सर्टिफिकेट स्टेटस/ ओनरशिप ट्रांसफरशिप/ एड्रेस चेंज / टैक्स और हाइपोथैकेशन डिटेल्स/ ई-चालान इत्यादि की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- यह केवल केरल राज्य के kerala RTO से जुड़ी सारी जानकारी होती है।
- इसी प्रकार से आप Vahan Parivahan gujrat के विकल्प पर क्लिक कर gujrat में अपने वाहन का स्टेटस, उसकी RC स्टेटस, PUC वैधता, ट ओनरशिप ट्रांसफर ऐड्रेस अपडेट इत्यादि का विवरण देख सकते हैं।
- इस पोर्टल पर आपको Vahan Parivahan Mp, Vahan Parivahan UP, Vahan Parivahan AP यहां तक के केंद्र शासित प्रदेशों जैसे कि Vahan Parivahan pondicherry, Vahan Parivahan देलगी, Vahan Parivahan dadra nagar haveli, Vahan Parivahan chhattisgarh इत्यादि का विवरण मिल जाएगा।
वाहन परिवहन पोर्टल के फायदे
- वाहन परिवहन पोर्टल या mParivahan app दोनों ही देश भर के वाहन परिवहन से जुड़े संपूर्ण विवरण आपको ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा रहे हैं।
- अब आपको छोटे छोटे कामों के लिए RTO में जाने की जरूरत नहीं।
- आप पेपरलेस तकनीक का उपयोग कर डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- यहां आप वर्चुअल RC और ड्राइविंग लाइसेंस सेव कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और RC को दिखा कर भारी जुर्माने से बच सकते हैं।
- इसके अलावा इसकी सबसे बड़ी खासियत है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते समय लगने वाले चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं जो आपको भविष्य की तकलीफों और जुर्माने से दूर रखता है।
Vahan Parivahan और mParivahan app उपयोग करने हेतु सुझाव
- Vahan Parivahan और mParivahan app दोनों पर ही डिजिटल RTO की सुविधा उपलब्ध कराते हैं।
- ऐसे में हमेशा इनका उपयोग करते समय कोशिश करें कि आप आधिकारिक वेबसाइट पर ही लॉगिन करें।
- कई बार लोगों को धोखा देने के इरादे से संशोधित एप और अनजान लिंक जारी किए जाते हैं जहां गलती से यदि आपने भुगतान कर दिया तो आपका पैसा फंस सकता है।
- यहां तक कि आपकी निजी जानकारी भी लीक की जा सकती है।
- पोर्टल/ ऐप पर अपने वाहन की पंजीकरण संख्या सही फॉर्मेट में डालें, गलत या अधूरा नंबर डालने पर आपको गलत रिकॉर्ड दिखाई दे सकते हैं।
- आमतौर पर यदि आप फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं तो कई बार इसे आने में कुछ समय लग सकता है जो 24 से 48 घंटे का समय हो सकता है।
- ऐसे में कुछ समय प्रतीक्षा करें और यदि इसके बावजूद भी आपका RC या फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं आता है तो शिकायत निवारण हेतु अधिकारियों से संपर्क करें।
- हमेशा पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि अपडेट रखें।
- अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक रखें ताकि आपको हर जरूरी अपडेट समय पर मिल सके।
- यह मोबाइल नंबर आधार कार्ड लिंक होने की वजह से आप वाहन से जुड़े चालान टैक्स, PUC रिन्युअल इत्यादि का विवरण भी समय पर प्राप्त कर पाते हैं जिससे आपको कोई असुविधा नहीं होती।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर वर्तमान समय में जहां सारी प्रक्रियाएं डिजिटल होती जा रही है ऐसे दौर में वाहन परिवहन से जुड़ी सारी ज़रूरतें भी डिजिटल होना काफी लाभकारी हो रहा है। इस डिजिटल सर्विस की वजह से जहां वाहन चालकों को सहायता मिल रही है। वहीं RTO अधिकारियों का भी काफी समय बच रहा है।
इस पोर्टल के माध्यम से जहां आप सारी सुविधाओं का त्वरित इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर वाहन से जुड़ी जानकारियां भी चुटकी में हासिल कर सकते हैं। हालांकि आने वाले समय में परिवहन मंत्रालय इस पोर्टल और एप में कई नए बदलाव करने वाला है और हो सकता है कि उनके नए वर्जन भी जारी हो जाए।



