Parivahan Sewa: एक ही जगह पर ड्राइविंग लाइसेंस और RTO सेवाओं की सुविधा 

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

भारत में दिन-ब-दिन जनसंख्या में वृद्धि होती जा रही है। जितनी तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है उतनी ही तेजी से सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बढ़ती हुई जनसंख्या को तो सरकार कम नहीं कर सकती, परंतु इस बढ़ती हुई संख्या में वाहन चलाने वाले लोगों को वैध प्रमाण पत्र जरूर प्रदान कर सकती है। 

जी हां, वाहन चलाने के लिए भी वैध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है जो यह सुनिश्चित करता है कि वाहन चलाने वाला व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से फिट है और वह इस वाहन को हर तरीके से मैनेज कर सकता है। क्योंकि यदि वाहन चलाने वाला व्यक्ति शारीरिक के मानसिक रूप से सही नहीं है तो वाहनों से होने वाली दुर्घटना की घटनाएं बढ़ जाती है। और इसकी वजह से दुर्घटना की चपेट में आने वाले व्यक्ति को चोट भी लग सकती है और उसकी मौत भी हो सकती है। 

इसी परेशानी से निपटने के लिए सरकार ड्राइवर ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराती है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए, उसे रिन्यू कराने के लिए पहले लोगों को लंबी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था परंतु इस प्रक्रिया को अब बहुत आसान कर दिया गया है। अब ऑनलाइन माध्यम से भी इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। 

इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सरकार ने परिवहन सेवा पोर्टल (parivahan. gov. in) और सारथी परिवहन सेवा (Sarathi Parivahan Sewa portal) नाम का एक पोर्टल विकसित किया है। यह पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय Ministry Of Road Transport and Highway ने शुरू किया है। यह पोर्टल भारत का सबसे बड़ा Digital Parivahan Platform बन चुका है।

परिवहन सेवा (Parivahan Sewa) भारत की डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा 

भारतीय परिवहन सेवा पोर्टल Home Parivahan Sewa, परिवहन सेवा वेबसाइट (Parivahan Sewa Website), सारथी परिवहन सेवा( Sarathi Parivahan Sewa), एम परिवहन सेवा (mParivahan Sewa) और वाहन परिवहन सेवा(Vahan Parivahan Sewa) जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म को एकजुट करता है।

मतलब देश भर में नागरिकों के लिए कई सारी परिवहन वेबसाइट उपलब्ध है परंतु सभी का सेंट्रलाइज्ड नेटवर्क सारथी परिवहन सेवा पोर्टल से जोड़ा गया है। नागरिक किसी भी राज्य में रह रहा हो वह इस पोर्टल के माध्यम से लगभग सारी आरटीओ सेवा प्राप्त कर सकता है। 

इस पोर्टल पर नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवा सकता है, लर्निंग लाइसेंस (LL) प्राप्त कर सकता है, ड्राइविंग लाइसेंस यदि एक्सपायर हो चुका है तो उसे रिन्यू (DL Renewal) करवा सकता है और यदि खो चुका है तो डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन कर सकता है। इसके लिए उसे बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि सारथी परिवहन सेवा सर्विसेज का इस्तेमाल कर वह यह सारे काम कर सकता है।

सारथी परिवहन सेवा नेटवर्क (Sarathi Parivahan Network)

सारथी परिवहन सेवा मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर परिवहन सेवा से जुड़ी सारी सेंट्रलाइज्ड वेबसाइट को जोड़ा गया है। मतलब यदि अब कोई व्यक्ति गुजरात में रह रहा है या राजस्थान में, दिल्ली में रह रहा है या पंजाब में वह sarathi परिवहन सेवा पोर्टल पर जाकर Parivahan sewa UP, Parivahan sewa Delhi, Parivahan sewa Punjab, Parivahan sewa Rajasthan, Parivahan sewa Bihar जैसे राज्यवार विशेष सेवाओं की जानकारी के बारे में भी विवरण हासिल कर सकता है।

अर्थात इस पोर्टल पर देश की पूरी परिवहन सेवाओं को एक डिजिटल छत प्रदान की गई है। यहां हर राज्य का ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध है और इसीलिए यह देश का सबसे भरोसेमंद परिवहन सेवा पोर्टल बन चुका है। Parivahan.gov.in इस एक छत्र पोर्टल पर सभी सुविधाएं एक साथ उपलब्ध हैं।

यह परिवहन सेवा पोर्टल एक राष्ट्रीय स्तर का परिवहन पोर्टल है जिसे NIC और Ministry Of Road transport and highways द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस पोर्टल पर विभिन्न उद्देश्यों को पूरा किया जाता है, जैसे कि 

  • परिवहन सेवाओं को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराना, 
  • नागरिकों को एक ही पोर्टल के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ देना
  •  नागरिकों का समय बचाना
  •  रोड ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के झंझटों को कम करना 
  • अधिकारियों और जरूरतमंद नागरिकों के बीच सेवाओं की पारदर्शिता बढ़ाना
  •  और पूरे भारत के रति को एक ही प्लेटफार्म पर जोड़ना

इस पोर्टल पर वर्तमान में  ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। जैसे कि 

  • लर्नर लाइसेंस अप्लाई (Learner Licence Apply)
  • ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई (Driving Licence Apply)
  • लर्नर लाइसेंस /ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट स्लॉट बुकिंग (LL/DL Slot Booking)
  • ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल (Driving License Renewal)
  • डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई (Duplicate Driving License Apply)
  • इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (International Driving Permit)
  • एड्रेस चेंज इन ड्राइविंग लाइसेंस  (DL Address Change )
  • लाइसेंस स्टेटस चेक (License Status Check)
  • सारथी एप्लीकेशन स्टेटस (Sarathi Application status)
  • ड्राइविंग लाइसेंस फी पेमेंट (Driving License Payment)
  • आरटीओ अपॉइंटमेंट (RTO Appointment)

परिवहन सेवा पोर्टल कैसे काम करता है? (How does the Parivahan Sewa Portal Work?)

परिवहन सेवा पोर्टल सीधे राज्य के आरटीओ सर्वर से आपको जोड़ता है। हर राज्य का अपना एक आरटीओ सिस्टम होता है। परंतु सारथी पोर्टल पूरे देश भर के आरटीओ सिस्टम को इस एक इंटरफेस से जोड़कर डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध करा रहा है। जैसे की 

  • सारथी सर्विसेज: सारथी ड्राइविंग लाइसेंस सर्विसेज के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
  • वाहन परिवहन सर्विसेज: वाहन परिवहन सेवा के माध्यम से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, RC, Noc जैसी सेवाएं
  • mParivahan App: इस ऐप के माध्यम से डिजिटल RC, ड्राइविंग लाइसेंस रखने के लिए एप की सुविधा दी जाती है।

राज्यवार सारथी परिवहन सेवा (State Wise Sarathi Parivahan Services)

सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर लगभग सभी राज्यों के आरटीओ पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड सेवा से जुड़ चुके हैं। इनमें से सभी राज्यों में लगभग 90% से 100% ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध है जैसे कि 

  • Parivahan sewa UP
  • Parivahan sewa Delhi 
  • Parivahan sewa Gujrat
  • Parivahan sewa Punjab
  • Parivahan sewa Rajasthan
  • Parivahan sewa Bihar
  • Parivahan sewa Assam
  • Parivahan sewa Mp
  • Parivahan sewa Maharashtra
  • Parivahan sewa CG
  • Parivahan sewa UK
  • Parivahan sewa HP
  • Parivahan sewa Kerala 

परिवहन सेवा पोर्टल रजिस्ट्रेशन (Parivahan Sewa Portal Login)

Parivahan Sewa Login की जानकारी निम्नलिखित है:

  • परिवहन सेवा पोर्टल का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको सारथी परिवहन सेवा या परिवहन सेवा पोर्टल के ब्राउज़र parivahan.gov.in को खोलना होगा।

Parivahan Sewa

  •  यहां अपने राज्य की परिवहन सेवा का विकल्प चुनना होगा जैसे कि यूपी के लिए परिवहन सेवा up, दिल्ली के लिए परिवहन सेवा delhi इत्यादि।
  •  इसके बाद यदि आपको ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधा चाहिए तो $सारथी विकल्प पर क्लिक करना होगा, वाहन से जुड़ी सर्विस प्राप्त करनी है तो ‘वाहन’ विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  इसके बाद आपको यहां पंजीकरण विकल्प पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना होगा।
  •  तत्पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  •  आपको इस OTP को सत्यापित करना होगा।
  •  OTP सत्यापित होते ही आपके यहां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं इसके बाद आप यहां उपलब्ध विभिन्न सर्विसेज का लाभ ले सकते हैं।

 Parivahan Sewa Services

लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन अप्लाई (How to Apply Learning License)

  • लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने हेतु आपको सबसे पहले परिवहन सेवा पोर्टल पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर आपको सारथी विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Driving Licence

  •  यहां क्लिक करने के बाद अप्लाई फॉर लर्निंग लाइसेंस (Apply for LL) विकल्प को चुनना होगा।
  •  इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन कर RTO का चुनाव करना होगा।
  •  आरटीओ का चुनाव करने के बाद यहां अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी।
  •  पर्सनल डिटेल्स दर्ज करने के बाद आपको सारे जरूरी दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, आईडेंटिटी प्रूफ ,एक पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना होगा।
  •  अब आपको अपनी वाहन की केटेगरी का चुनाव करना होगा।
  •  इसके बाद आपको ऑनलाइन शुल्क भरना होगा और रिसिप्ट प्राप्त करनी होगी।
  •  रिसिप्ट में आपको अपॉइंटमेंट दिया जाता है जहां आप को लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए MCQ टेस्ट से गुजरना पड़ता है।
  •  LL टेस्ट पास होने के बाद आपको लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया जाता है जिसे आप ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं और इसे अपने mParivahan पर डाऊनलोड भी कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कैसे करें? (Driving Licence Apply Process)

  • लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के 6 महीने के भीतर आपको परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है। 
  • यदि आपके पास लर्निंग लाइसेंस आ चुका है तो प्रेक्टिकल टेस्ट देने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाता है। 
  • इसके लिए भी आपको पहले पोर्टल पर जाकर सारथी विकल्प पर क्लिक कर अप्लाई फॉर ड्राइविंग लाइसेंस (Apply For DL) विकल्प को चुनना होगा।
  • अब आपको यहां लर्निंग लाइसेंस के विवरण दर्ज करने होंगे।
  •  लर्निंग लाइसेंस में उपलब्ध सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपको लर्निंग लाइसेंस की एक कॉपी, आधार कार्ड, अपना पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ अपलोड करना होगा।
  • अब आपको प्रेक्टिकल टेस्ट के लिए स्लॉट बुक ( DL Slot Booking)करना होगा।
  •  इसके बाद शुल्क का भुगतान कर एक्नॉलेजमेंट नंबर सेव रखना होगा।
  •  बताई गई तिथि पर अब आपको RTO पहुंचना होगा और प्रेक्टिकल टेस्ट देना होगा।
  •  यदि आप ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया आगे बढ़ती है और ड्राइविंग लाइसेंस आपके घर पर डाक के द्वारा भेजा जाता ह
  • आप चाहे तो ड्राइविंग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रति भी एम परिवहन एप पर डाऊनलोड कर सकते हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कैसे करें? (Driving Licence Renewal Process)

  • यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है तो आप परिवहन सेवा पोर्टल का इस्तेमाल कर ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू भी कर सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करने के लिए आपको यहां पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • सारथी विकल्प पर क्लिक कर अप्लाई फॉर डीएल रिनुअल (DL Renewal) के विकल्प का चयन करना होगा।
  • यहां आपको एक्जिस्टिंग DL डीटेल्स भरनी होगी।
  • अपने ड्राइविंग लाइसेंस के विवरण दर्ज करने के बाद आपको यहां ड्राइविंग लाइसेंस की स्कैन कॉपी, एड्रेस प्रूफ, इत्यादि दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • यहां आपको एक फॉर्म भरने के लिए दिया जाता है और आयु के अनुसार मेडिकल सर्टिफिकेट भी मांगा जाता है ।
  • बताए गए विवरण दर्ज करने के बाद आपको रिनुअल फी (DL Renewal Fees) भरनी होगी।
  • कुछ राज्यों में ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू के लिए भी RTO में जाना पड़ता है।
  • हालांकि कई राज्यों में अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी हो जाती है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद नया ड्राइविंग लाइसेंस डाक और डिजिटल रूप से उपलब्ध करवाया जाता है।

ड्राइविंग लाइसेंस खो जाने पर डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस को कैसे अप्लाई करें? (Duplicate Driving Licence)

  •  यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस खो गया है तो आप अब निश्चित होकर परिवहन सेवा पोर्टल के माध्यम से डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस भी हासिल कर सकते हैं।

Duplicate Driving Licence

  •  इसके लिए सबसे पहले आपको Parivahan Portal पर जाकर अप्लाई फॉर डुप्लीकेट डीएल (Apply For Duplicate DL) को चुनना होगा।
  •  यहां एक्जिस्टिंग DL के विवरण दर्ज करने होंगे।
  •  कई बार यहां आपसे ड्राइविंग लाइसेंस खो जाने पर FIR की कॉपी भी मांगी जाती है जिसे आप अपलोड कर सकते हैं।
  •  इसके बाद यहां आपको अपना आईडेंटी प्रूफ अपलोड करना होगा।
  •  अब आपको डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस के शुक्ल का भुगतान करना होगा।
  •  शुल्क भुगतान होते ही आपको एक्नॉलेजमेंट दी जाती है।
  •  इसके पश्चात नया डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस आपके पते पर डाक द्वारा भेजा जाता है कअथवा आप इसका डिजिटल प्रारूप भी mParivahan से प्राप्त कर सकते हैं।

वाहन परिवहन सेवा (Vahan Parivahan Sewa)

सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर ही आपको वाहन परिवहन का विकल्प मिलता है। वाहन परिवहन सेवा में आप गाड़ी से जुड़े संपूर्ण सेवाओं का लाभ ले सकते हैं जैसे कि, यहां आप गाड़ी के 

  • Vehicle Registration
  • Transfer Of Ownership
  • RC
  • NOC 

इत्यादि सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

व्हीकल रजिस्ट्रेशन/ RC रिलेटेड सर्विसेज (Vehicle Registration)

  • सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर वाहन सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करने के बाद यहां आप वाहन रजिस्ट्रेशन या RC रिलेटेड सर्विसेज की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
  •  जिसके लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर जाकर Vahan के क्षेत्र में क्लिक करना होगा।
  •  यहां आपको सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा जिसमें न्यू रजिस्ट्रेशन, आरसी डाउनलोड, ट्रांसफर ऑफ़ ओनरशिप, NIC, Hypothecation Removal इत्यादि विकल्प दिखाई देंगे।
  •  नई रजिस्ट्रेशन के लिए आपको न्यू व्हीकल रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर डीलर से मिले डॉक्यूमेंट इंश्योरेंस ,PUC आईडेंटिटी प्रूफ जैसे भी विवरण अपलोड करने होंगे और इसके बाद शुल्क का भुगतान करना होगा।
  •  तत्पश्चात स्लॉट बुक करना होगा।
  •  स्लॉट बुक होने के बाद आपको अपनी गाड़ी का इंस्पेक्शन करवाना होगा। 
  • जिसके बाद RC जारी की जाती है।
  • आप चाहे तो इस RC को डिजिटल रूप से डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ट्रांसफर ऑफ़ ओनरशिप (Transfer Of Ownership)

  • वाहन परिवहन पोर्टल के माध्यम से आप अपनी गाड़ी की ओनरशिप भी ट्रांसफर कर सकते हैं।
  •  आमतौर पर जब हम गाड़ी को बेचते हैं तब नए खरीदार को इस ओनरशिप को ट्रांसफर किया जाता है।
  •  इसके लिए सबसे पहले आपको सारथी परिवहन सेवा पोर्टल पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर वाहन के विकल्प पर क्लिक कर ट्रांसफर आफ ओनरशिप को चुनना होगा।
  •  अब क्रेता और  विक्रेता के KYC, RC, इंश्योरेंस, RC इत्यादि अपलोड करने होंगे।
  •  अब ट्रांसफर आफ ओनरशिप के शुक्ल का भुगतान करना होगा और आरटीओ वेरिफिकेशन के बाद नया RC प्राप्त करना होगा।

mParivahan App

  • मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड एंड हाईवे ने सारथी परिवहन पोर्टल के साथ-साथ mParivahan App भी लॉन्च की है।
  • M Parivahan App पर डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और RC प्राप्त की जा सकती है। 
  • इसलिए सबसे पहले आपको Play Store से mParivahan App डाउनलोड करनी होगी।
  • अब इस ऐप पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना होगा।
  • ओटीपी सत्यापित करने के बाद अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस ,RC  ऐड करने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस,RC डिटेल दर्ज करनी होगी।
  • विवरण दर्ज करते ही आपके स्क्रीन पर डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और RC एप में दिखाई देगा।
  • आप चाहे तो ट्रैफिक पुलिस को इस डिजिटल प्रमाण को भी दिखा सकते हैं जो की पूरी तरह से ववैध माना जाता है।

सारथी परिवहन से होने वाले फायदे 

  • सारथी परिवहन पोर्टल की वजह से जहां एक ओर नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सारी सुविधाएं घर बैठे मिल जा रही है, वहीं वाहन परिवहन सेवा के माध्यम से वाहन से जुड़ी सारी फॉर्मेलिटी भी आसानी से पूरी हो जा रही है।
  •  पोर्टल की वजह से सभी राज्य के नागरिकों को एक सेंट्रलाइज पोर्टल एक्सेस करने की सुविधा मिल रही है जिससे समय की बचत होती है।
  •  नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी 24×7 समय इस पोर्टल की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • पारदर्शिता का इसमें पूरा ध्यान रखा गया है।
  •  सबसे खास बात यह पूरा अभियान डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने के लिए काफी लाभकारी है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर सारथी परिवहन सेवा में भारत की ड्राइविंग लाइसेंस प्रणाली को पूरी तरह से नया वजूद दे दिया है। अब कोई भी नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर वाहन से जुड़ी सारी जानकारी घर बैठे चुटकियों में प्राप्त कर सकता है। एड्रेस अपडेट कर सकता है, स्टेटस चेक कर सकता है, यहां तक की गाड़ी की ओनरशिप ट्रांसफर करने के लिए भी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि आने वाले समय में सरकार इस नई सेवाओं से जोड़ेगी और इसे और ज्यादा बेहतर बनाने वाली है।

MPRTO  के बारे में
For Feedback - sandipkalsariya01@gmail.com

---Advertisement---

LATEST Post

WhatsApp Icon Telegram Icon