MP RTO Vehicle Registration Owner Search से गाड़ी मालिक की पूरी जानकारी कैसे निकाले

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn
MP RTO Vehicle Registration Owner Search

आज के समय में वाहन केवल एक सुविधा नहीं परंतु रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। चाहे बाइक हो या कार, वाहन सभी के लिए बेहद आवश्यक हो चुके हैं। परंतु वाहन लेने के बाद कुछ महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया से भी गुजरना होता है जैसे कि RTO Registration, Insurance, etc, RTO registration के माध्यम से हर वाहन को एक यूनिक आइडेंटिटी मिलती है। हर राज्य का अलग RTO registration होता है और इसी क्रम में मध्य प्रदेश के RTO के लिए भी अलग से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया रखी गई है। अर्थात मध्य प्रदेश राज्य के सभी वाहनों को MP RTO registration में पंजीकृत करना होगा।

जैसा कि हम सब जानते हैं वाहन लेने के बाद उसका पंजीकरण अत्यावश्यक होता है। यदि पंजीकरण नहीं कराया गया तो कानूनी कार्यवाही हो सकती है और पंजीकरण इतना जरूरी होता है की उसी के आधार पर आपका वाहन RTO में रजिस्टर्ड हो जाता है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया न केवल वाहन के असली मालिक का नाम सुनिश्चित करती है बल्कि ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले बीमा कंपनियां इत्यादि के लिए भी काफी उपयोगी होती है।

क्योंकि कई बार सड़क दुर्घटना में वाहन चलाने वाले को चोट लग जाती है। कई बार वाहन चोरी हो जाते हैं या आपको वाहन बेचने पड़ते हैं। ऐसे में यह पंजीकरण प्रक्रिया ही सबसे ज्यादा काम आती है। इसलिए RTO में भी MP RTO Vehicle Registration बेहद जरूरी है।

MP RTO Vehicle Registration Owner Search के नंबर क्या है?

आमतौर पर जब आप किसी वाहन का पंजीकरण करवा लेते हैं तो उस वाहन को एक यूनिक आइडेंटिटी मिल जाती है। परंतु जब कई बार वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं या वह चोरी हो जाते हैं या वाहन को जब बेचना होता है और आपको असली मालिक की जानकारी चाहिए तब ऐसे में Vehicle Registration Owner Search By Number जैसा टूल ही काम आता है। और वही जब यह search मध्य प्रदेश RTO से जुड़ा हो तब MP RTO Vehicle Registration Owner Search by Number काम में आता है।

मध्य प्रदेश में हर वाहन का पंजीकरण रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के अंतर्गत किया जाता है। और हर गाड़ी को एक व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। और इसी के आधार पर आप वाहन की बेसिक जानकारी जैसे कि मलिक का नाम, वाहन का प्रकार, फ्यूल टाइप, रजिस्ट्रेशन डेट, फिटनेस सर्टिफिकेट बीमा स्टेटस जैसा विवरण जान सकते हैं।

आइये सबसे पहले जानते हैं MP RTO क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है?

मध्य प्रदेश रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस जिसे MP RTO के नाम से जाना जाता है। यह मध्य प्रदेश का आधिकारिक परिवहन विभाग है। यह राज्य में चलने वाले सभी वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं का नियंत्रण करता है। हर राज्य का अपना अलग RTO होता है ताकि राज्य में ट्रैफिक नियमों का सही तरह से पालन किया जा सके और वाहन के रिकॉर्ड को सुरक्षित रखा जा सके। हर स्टेट आरटीओ का उद्देश्य होता है कि राज्य में चलने वाले सारे वाहन मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो सभी वाहनों का खुद का फिटनेस सर्टिफिकेट हो। और सभी वाहन PUC प्रक्रिया से गुजर चुके हो। 

MP भारत का एक बड़ा राज्य है जहां शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों में भारी संख्या में वाहन चलाते हैं। इसलिए स्टेट RTO सिस्टम बेहद जरूरी हो जाता है। स्टेट आरटीओ सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ही MP RTO ने अलग-अलग जिलों में District RTO office खोले हैं।

मध्य प्रदेश के बड़े RTO कौन-कौन से हैं 

मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में प्रमुख RTO मौजूद है जैसे की

  • MP 04 भोपाल RTO
  • MP 09 इंदौर RTO
  • MP 07 ग्वालियर RTO
  • MP 20 जबलपुर RTO 
  • MP 13 उज्जैन RTO
  • MP 15 सागर RTO
  • MP 11 छिंदवाड़ा RTO

MP RTO Office में मिलने वाली सुविधाएं

MP RTO ऑफिस में नागरिकों को कई सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है, जैसे की नई बाइक और कार का व्हीकल रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी जानकारी, MP RTO DL/LL जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस का रिनुअल करना, वाहन ओनरशिप ट्रांसफर ,एड्रेस और नेम करेक्शन, फिटनेस सर्टिफिकेट, हाइपोथैकेशन एंट्री /रिमूवल, चालान और सर्टिफिकेट्स से जुड़ी सेवाएं

MP RTO Vehicle Registration ACT के अंतर्गत MP RTO Vehicle Registration 

अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदते समय यह मान लेते हैं कि अब गाड़ी की सारी प्रक्रिया डीलर खुद पूरी कर लेगा। इसी के चलते कई लोग रजिस्ट्रेशन के बिना सड़कों पर वाहन चलाते हैं। लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट MVA के अंतर्गत यह सबसे बड़ा अपराध है। जिसकी वजह से कई बार भारी जुर्माना भरना पड़ता है, वाहन जप्त भी हो जाता है, इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो जाते हैं। खासकर दुर्घटना की स्थिति में बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन मालिक की जानकारी निकालना संभव नहीं होता। इसके अलावा यदि आपकी गाड़ी चोरी हो जाए तो बिना रजिस्ट्रेशन के इस गाड़ी को ढूंढना भी नामुमकिन हो जाएगा।

इसके अलावा कई बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी RC में नाम की गलती, निवास स्थान का पता बदलने, मोबाइल नंबर बदलना, चेसिस नंबर कलेक्शन जैसी कुछ जरूरतें सामने आती है इसीलिए वाहन का रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। और इस दौरान वाहन रजिस्ट्रेशन के ओनर की जानकारी भी होना आवश्यक है। तब कहीं जाकर सारे विवरण अपडेट हो पाते हैं और आज हम आपको इसी का संपूर्ण विवरण देंगे जहां हम बताएंगे।

  • MP RTO Vehicle Registration Owner Search सर्च क्या है?
  • How to get details of vehicle and vehicle owner with just Registration Number?
  •  MP RTO Vehicle Registration Owner Search Bike
  • MP RTO Vehicle Registration Owner Search Car
  •  MP RTO Vehicle Registration Online/Offline 
  • mParivahan App और Parivahan Website का सही इस्तेमाल

MP RTO Vehicle Registration Owner Search By Number क्यों जरूरी है?

सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय:  गाड़ी खरीदने से पहले उसका असली मालिक कौन है? क्या उनके पास वैध दस्तावेज है? इत्यादि चेक करना जरूरी है। इसके बाद यह सेकंड हैंड वाहन खरीदना समझदारी का काम माना जाता है। अन्यथा गाड़ी यदि असली मालिक की ना हुई तो आप को पैसों का नुकसान हो सकता है।

दुर्घटना की स्थिति में : यदि वाहन दुर्घनाग्रस्त हो जाये तो ऐसे में MP RTO Vehicle Registration Owner Search by Number एक बेहद जरूरी प्रक्रिया हो जाती है। क्योंकि यदि कोई वाहन को टक्कर मार कर भाग जाए तो नंबर से मालिक की पहचान की जा सकती है। इसके अलावा यदि टक्कर के दौरान कोई व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो जाए तो इस नंबर से घायल हुए व्यक्ति की पहचान की जा सकती है और उसे समय पर मदद पहुंचाई जा सकती है।

बीमा क्लेम से जुड़ी जानकारियां: MP RTO Vehicle Registration Owner Search By Number इस नंबर प्रक्रिया के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकता है कि इंश्योरेंस वैलिड है या नहीं? ताकि यदि क्लेम की नौबत आ जाए तो इंश्योरेंस कंपनी पूरी इनफार्मेशन निकालने के बाद ही दावा मंजूर हो जाये।

ट्रैफिक नियमों का पालन: इस प्रक्रिया के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के स्टेटस भी चेक किए जाते हैं। जैसे कि इस नंबर पर चालान इस कटा है या नहीं? गाड़ी को फिटनेस सर्टिफिकेट मिला है या नहीं? साथ ही पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल का स्टेटस।

MP RTO Vehicle Registration : चरण दर चरण पूरी प्रक्रिया

  • सबसे पहले parivahan.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर व्हीकल रिलेटेड सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करें ।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको  know Your Vehicle Details का विकल्प दिखाई देगा इसे चुने।
  • अब Vehicle Registration Number भरे।
  • व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर भरने के बाद कैप्चा कोड सत्यापित करें और सर्च व्हीकल पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वाहन की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • बता दे यह जानकारी MP RTO Vehicle Registration Owner Search Bike और MP RTO Vehicle Registration Owner Search For Car की प्रक्रिया एक समान होती है।

MP rto Vehicle Registration Owner Search

M Parivahan से MP RTO Vehicle Registration Owner Search कैसे करें?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में mParivahan app डाउनलोड करें।
  •  ऐप डाउनलोड करने के बाद अब एप में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
  •  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐप खोल कर सर्च व्हीकल ऑप्शन चुने।
  •  यहां इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज आ जाता है जहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।
  •  वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर वहां का संपूर्ण विवरण आ जाएगा।

MP RTO Vehicle Registration Owner Search By Name क्या संभव है?

बहुत सारे लोगों को यह संशय होता है कि क्या हम RTO पर गाड़ियों का विवरण केवल नाम के माध्यम से जान सकते हैं? अर्थात किसी व्यक्ति का नाम दर्ज कर क्या हम पता लगा सकते हैं कि उसके पास कौन सी गाड़ी है? गाड़ी का नंबर क्या है? गाड़ी का मॉडल क्या है ?गाड़ी की इंश्योरेंस स्थिति  क्या है ? इत्यादि परंतु बता दे ऐसा कोई भी नियम नागरिकों के लिए संभव नहीं है।

जी हां भारत में केवल नाम के माध्यम से वाहन की जानकारी निकालना नागरिकों के लिए संभव नहीं। हालांकि पुलिस , RTO अधिकारी कार्रवाई के चलते नाम से सारी जानकारी निकाल सकते हैं। परंतु कोई आम नागरिक डाटा प्रोटक्शन रूल प्राइवेसी लॉस जैसे नियमों को ध्यान में रखते हुए केवल नाम से गाड़ी का विवरण नहीं प्राप्त कर पाते। 

MP RTO Vehicle Registration Owner Search Offline ऑफलाइन कैसे करें? 

यदि आप चाहते हैं कि आप किसी रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी के ओनर का पता लगाए पर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो आप ऑफलाइन तरीके से भी गाड़ी के नंबर से गाड़ी के ओनर का विवरण हासिल कर सकते हैं। यह विवरण आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है जब आप सेकंड हैंड गाड़ी खरीदने वाले होते हैं या आपने कोई ऐसी गाड़ी देखी है जिस पर आपको किसी प्रकार का कोई संशय है या आपको लगता है कि वह चोरी की है तो इस बारे में सारी जानकारी आप आरटीओ से प्राप्त कर सकते हैं।

  • ऑफलाइन डिटेल निकालने के लिए सबसे पहले आपके नजदीकी आरटीओ ऑफिस में जाना होगा।
  • वहां आपको लिखित में आवेदन देना होगा ।
  • इसके बाद आपको वाहन नंबर और इस जानकारी को प्राप्त करने का कारण बताना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना पहचान प्रमाण पत्र भी सबमिट करना होगा ।
  • ततपश्चात RTO अधिकारी आपकी रिक्वेस्ट पर आपको जानकारी दे सकते हैं।

MP RTO Vehicle Registration ओनर सर्च में कानूनी सीमा

यदि गाड़ी के नंबर के माध्यम से उसके ओनर की पूरी डिटेल जानना चाहते हैं तो आपको कुछ कानूनी सीमाओं का पालन भी करना होता है जैसे की गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी के मालिक की सारी डिटेल मिल जाती है। गाड़ी का भी पूरा विवरण मिल जाता है। लेकिन उसका एड्रेस और उसका मोबाइल नंबर नहीं मिलता।  उनके आधार और पैन नंबर जैसी संवेदनशील जानकारी भी नहीं मिलती। यदि आपको कुछ विशेष कारणों से गाड़ी के मालिक या उसके मोबाइल नंबर की जरूरत है तो आपको रट अधिकारी या पुलिस इंस्पेक्टर से संपर्क करना होगा जिसके बाद ही वह कानूनी कार्यवाही आगे बढ़ाएं।

MP RTO Vehicle Registration करवाने के बाद यदि आपको जानकारी बदलना हो तो क्या करें?

कई बार व्हीकल रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद हमें अचानक से इसके विवरण में कुछ बदलाव करने की जरूरत आनी पड़ती है। ऐसे में आप यदि नाम में गलती हो चुकी है उसे सुधारना चाहते हैं, एड्रेस बदलना चाहते हैं, मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं या फ्यूल टाइप करेक्शन करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन डिटेल्स बदल सकते हैं।

  •  जिसके लिए आपको सबसे पहले MP RTO Vehicle Registration के पोर्टल parivahan.gov.in पर जाना होगा।
  •  यहां जाकर अपने स्टेट का चयन करना होगा।
  •  MP स्टेट का चयन करने के बाद आपको व्हीकल रिलेटेड सर्विसेज के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  अब आपको व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर डालने होंगे।
  •  इसके बाद आपके लॉगिन करना होगा ।
  • लॉगिन के लिए आपको OTP सत्यापित करना होगा।
  • लॉगिन होने के बाद आप जिस डिटेल में बदलाव करना चाहते हैं उसे चुनना होगा और करेक्शंस करने होंगे।
  • इसके बाद आपको इससे जुड़े सारे वैध दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे ।
  • तत्पश्चात शुल्क का भुगतान करना होगा और विवरण सबमिट करना होगा।

MP RTO Vehicle Owner Details कैसे पता करें?

तरीका 1: Parivahan वेबसाइट से (सरकारी तरीका)

  • https://parivahan.gov.in पर जाएँ
  • “Know Your Vehicle Details” पर क्लिक करें
  • अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन/OTP वेरिफाई करें
  • वाहन नंबर (जैसे MP09AB1234) दर्ज करें
  • कैप्चा भरें और सर्च करें

इसके बाद आपको मालिक का नाम, वाहन मॉडल, रजिस्ट्रेशन डेट, RTO, बीमा और PUC की जानकारी मिल जाएगी।

तरीका 2: mParivahan ऐप से

  • Play Store / App Store से mParivahan App डाउनलोड करें
  • ऐप खोलें और वाहन नंबर डालें
  • OTP वेरिफिकेशन के बाद डिटेल देखें

ध्यान रखें: पूरी निजी जानकारी (जैसे पूरा पता) सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं दिखाई जाती। सही और आधिकारिक जानकारी के लिए केवल सरकारी वेबसाइट/ऐप का उपयोग करें। 

MP RTO Code List

RTO Code शहर / जिला
MP-01 ग्वालियर
MP-02 भोपाल
MP-03 होशंगाबाद (नर्मदापुरम)
MP-04 जबलपुर
MP-05 होशंगाबाद (पुराना कोड, कुछ रिकॉर्ड में)
MP-06 मुरैना
MP-07 ग्वालियर (दूसरा कार्यालय)
MP-08 गुना
MP-09 इंदौर
MP-10 खरगोन
MP-11 धार
MP-12 खंडवा
MP-13 उज्जैन
MP-14 मंदसौर
MP-15 सागर
MP-16 छतरपुर
MP-17 रीवा
MP-18 शहडोल
MP-19 सतना
MP-20 जबलपुर
MP-21 कटनी
MP-22 सीधी
MP-23 रायसेन
MP-24 सीहोर
MP-25 शिवपुरी
MP-26 दतिया
MP-27 विदिशा
MP-28 राजगढ़
MP-29 देवास
MP-30 शाजापुर
MP-31 नीमच
MP-32 रतलाम
MP-33 झाबुआ
MP-34 मंडला
MP-35 बालाघाट
MP-36 छिंदवाड़ा
MP-37 सिवनी
MP-38 पन्ना
MP-39 दमोह
MP-40 सिंगरौली
MP-41 अशोकनगर
MP-42 बुरहानपुर
MP-43 अलीराजपुर
MP-44 बड़वानी
MP-45 श्योपुर
MP-46 अनूपपुर
MP-47 हरदा
MP-48 उमरिया
MP-49 डिंडोरी
MP-50 आगर मालवा
MP-51 निवाड़ी


Conclusion of MPRTO

कुल मिलाकर MP RTO Vehicle Registration owner searches एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी का संपूर्ण विवरण जान सकते हैं। वाहन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सबसे महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया होती है और मध्य प्रदेश में लाखों वाहन चालकों के लिए MP RTO में यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जाती है।

हालांकि इस प्रक्रिया के अंतर्गत आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्रकार की सुविधाएं मौजूद है। अब आप MP RTO Vehicle Registration से गाड़ी का नंबर दर्ज करें ओनर की सारी डिटेल निकाल सकते हैं और गाड़ी का संपूर्ण विवरण प्राप्त कर सकते हैं जो की आपको गाड़ी के ओनर और गाड़ी से जुड़े सारे विवरण उपलब्ध कराती है।

FAQs of mp rto vehicle registration owner search

MP RTO क्या काम करते हैं?

एमपी आरटीओ मध्य प्रदेश में वाहन रजिस्ट्रेशन ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन ट्रांसफर करने, फिटनेस सर्टिफिकेट और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी संभालता है।

MP RTO Vehicle Registration कितने समय में हो जाता है?

MP RTO में व्हीकल रजिस्ट्रेशन आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है हालांकि कुछ मामलों में कई बार थोड़ा सा अधिक समय लग सकता है।

MP RTO Vehicle Registration Online किया जा सकता है?

जी हां परिवहन वेबसाइट और उन परिवहन अप के जरिए अब कई सारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है।

MP RTO Vehicle Information क्या है?

एमपी आरटीओ वाहन जानकारी का मतलब है मध्य प्रदेश (MP) में पंजीकृत (रजिस्टर्ड) वाहनों की जानकारी, जो क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO – Regional Transport Office) के पास उपलब्ध होती है।

MP RTO Search से क्या पता चलता है?

जब आप वाहन नंबर डालते हैं, तो आपको ये जानकारी मिल सकती है: वाहन मालिक का नाम, वाहन का मॉडल और कंपनी रजिस्ट्रेशन की तारीख, RTO ऑफिस का नाम, ईंधन प्रकार (पेट्रोल/डीजल/CNG/EV) बीमा (Insurance) की वैधता PUC (Pollution) की वैधता।

MP RTO Vehicle Registration फीस क्या है?

MP RTO Vehicle Registration 2 व्हीलर के लिए ₹300 और 4 व्हीलर के लिए ₹600 चार्ज किए जाते हैं। इसके अलावा विवरण बदलने के दौरान एड्रेस चेंज इत्यादि के लिए ₹200 और डुप्लीकेट आरसी जारी करने के लिए ₹300 चार्ज किए जाते हैं वहीं ओनरशिप ट्रांसफर में ₹300 से ₹500 की फीस ली जाती है।

MPRTO  के बारे में
For Feedback - sandipkalsariya01@gmail.com
WhatsApp Icon Telegram Icon