RTO Full Form: RTO फुल फॉर्म क्या है? RTO के नाम का मतलब? काम, स्टेट वाइज डिटेल, ऑनलाइन सेवाओं की पूरी जानकारी
भारत में जब भी वाहन खरीदने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करवाने अथवा ट्रैफिक नियमों से जुड़ी किसी भी सरकारी प्रक्रिया की बातचीत होती है तो सबसे पहले जिस नाम को लिया जाता है वह है RTO। जी हां, हालांकि RTO का असली अर्थ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस होता है। परंतु बहुत से लोग रोजमर्रा की जिंदगी में भी RTO शब्द का इस्तेमाल करते हैं। RTO शब्द का अर्थ परिवहन व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। लेकिन बैंकिंग सेक्टर, सॉफ्टवेयर सेक्टर में भी RTO शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। इस संदर्भ में RTO का फुल फॉर्म रिकवरी टर्नओवर ऑफिस या रिकवरी टाइम ऑब्जेक्टिव इत्यादि हो सकता है। परंतु आज हम Mp rto . com में’ जैसा RTO की बात कर रहे हैं वह है रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस जो की परिवहन व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। RTO Vehicle Information: Click Here International Driving License: Click Here RTO Full Form RTO Full Form इसके काम और अधिकार क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। RTO का फुल फॉर्म रिजिनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस होता है और इसका काम भी रीजनल ट्रांसपोर्ट को संभालना होता है। RTO केवल वाहन विभाग तक सीमित नहीं होता बल्कि संपूर्ण सड़क परिवहन की रीढ़ होता है। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने से लेकर वाहन की वैधता, टैक्स वसूली, रोड सेफ्टी, ट्रैफिक नियमों का पालन इत्यादि में RTO की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हालांकि आजकल RTO के कई सारे काम घर बैठे ऑनलाइन किए जा रहे हैं जिसकी वजह से अब लोगों को लंबी कतारो और एजेंट के झंझट से छुटकारा मिला है। आइये सबसे पहले जानते हैं RTO का फुल फॉर्म इसका अधिकार क्षेत्र और विभिन्न भाषाओं में RTO को क्या कहते हैं? RTO का अर्थ होता है रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस जिसे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय भी कहा जाता है। यह रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अंतर्गत आता है। इसे सेंट्रलाइज्ड रूप से सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा नियंत्रित किया जाता है। हालांकि हर स्टेट में अलग-अलग RTO होते हैं जो राज्य के परिवहन को मैनेज करते हैं और परिवहन मंत्रालय को रिपोर्ट करते हैं। विभिन्न भाषाओं में RTO का नाम RTO full form in Hindi :क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय RTO full form in Marathi: प्रादेशिक परिवहन कार्यालय RTO full form in English: Regional Transport Office RTO में किए जाने वाले मुख्य काम RTO में वाहन से जुड़े सारे काम किए जाते हैं।RTO में परिवहन व्यवस्था से जुड़ी सारी फॉर्मेलिटी पूरी की जाती है जैसे की ,ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, लर्निंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन करना, वाहन ट्रांसफर, एड्रेस चेंज की प्रक्रिया पूरी करना ,रोड टैक्स वसूलना, कमर्शियल गाड़ियों का परमिट जारी करना ,ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर चालान जारी करना, PUC से जुड़े नियम, वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, दुर्घटनाओं के दौरान रखरखाव, SOS सर्विसेज प्रदान करना इत्यादि। RTO में घर बैठे होने वाले का ऑनलाइन सर्विसेज आरटीओ ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल RC रजिस्ट्रेशन RC डाउनलोड एड्रेस चेंज डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस और RC ड्राइविंग लाइसेंस स्लॉट बुकिंग एप्लीकेशन स्टेटस चेक RTO में विभिन्न विभाग और उनके कार्य का विवरण जब भी कभी आप RTO ऑफिस जाते हैं तो वहां अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग विभाग बनाए गए होते हैं। काउंटर पर अलग-अलग काम किए जाते हैं। जैसे के ड्राइविंग लाइसेंस ट्रैफिक व्यवस्था इत्यादि को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके हर विभाग की अपनी जिम्मेदारी होती है। लाइसेंस विभाग RTO का यह विभाग सबसे महत्वपूर्ण विभाग होता है। यहाँ आप लर्नर लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस इत्यादि बनवा सकते हैं। RTO ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस का काउंटर अलग होता है। जहां ड्राइविंग लाइसेंस हेतु आवेदन स्वीकार किये जाते हैं। ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाता है। यदि आपका ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है तो उसे रिन्यू किया जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस खो चुका है तो डुप्लीकेट जारी किया जाता है। इसके अलावा यदि आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ बदलाव करने हैं तो यह काम भी आप इसी विभाग में कर सकते हैं। वाहन पंजीकरण विभाग इस विभाग में RTO वाहन के पंजीकरण संबंधित सारे काम करता है। यहां वाहन से जुड़े सारे दस्तावेजों को संभाले जाता है और वाहन का पंजीकरण किया जाता है। इस विभाग में कुछ मुख्य कार्य किए जाते हैं जैसे कि नए वाहन का रजिस्ट्रेशन, व्हीकल नंबर प्लेट जनरेट करना, ओनरशिप ट्रांसफर करना, हाइपोथैकेशन लोन एंट्री करना, RC बुक में संशोधन करना, डुप्लीकेट RC जारी करना अर्थात वाहन से जुड़े सारे पंजीकरण ल कार्य इसी विभाग में पूरे होते हैं। परमिट विभाग RTO में एक विशेष विभाग बनाया जाता है जो कमर्शियल व्हीकल से जुड़ा होता है। इस विभाग में कमर्शियल व्हीकल से जुड़े सारे कार्य पूरे किए जाते हैं। यह पर परमिट सभी माल ढोने वाली गाड़ियों के लिए बेहद जरूरी होते हैं। अन्यथा उन पर कार्यवाही की जाती है। यहां होने वाले मुख्य कार्य जैसे कि बस ,टैक्सी, ऑटो, ट्रक इत्यादि का परमिट जारी करना, स्टेट परमिट, नेशनल परमिट जारी करना ,गुड्स करियर परमिट जारी करना ,कांट्रैक्ट कैरिज परमिट जारी करना ,परमिट का रिनुअल करना और परमिट का ट्रांसफर करना। टैक्स विभाग सभी स्टेट के RTO विभागों में विभिन्न टैक्स विभाग होते हैं। यह टेक्स विभाग RTO ऑफिस से होने वाले सारे राजस्व का हिसाब किताब रखते हैं। जैसे लोगों से इकट्ठा की गई चालान, फाइन, रोड टैक्स इत्यादि का सारा लेखा जोखा इन्हीं के पास होता है। इस विभाग में निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं, रोड टैक्स वसूली, लाइफ टाइम टैक्स ,कमर्शियल व्हीकल टैक्स ,पेनेल्टी और लेट फीस, टैक्स रिफंड इत्यादि। टैक्स भुगतान के बिना RC सक्रिय नहीं मानी जाती इसलिए यह विभाग लगातार सक्रिय होता है। गाड़ी का फिटनेस और निरीक्षण विभाग RTO ऑफिस में आपको गाड़ी का फिटनेस और निरीक्षण विभाग भी मिलेगा । यह विभाग वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच करता है। यह जांच बताती है कि आपका वहां कितना फिट है। यही आपके वाहन से जुड़े फिटनेस सर्टिफिकेट और PUC सर्टिफिकेट मिलते हैं। यहां किए जाने वाले मुख्य कार्य कमर्शियल व्हीकल का फिटनेस टेस्ट, व्हीकल इंस्पेक्शन, ओल्ड व्हीकल फिटनेस रिन्युअल, पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल, रोड सर्टिफिकेट। प्रवर्तन विभाग /एनफोर्समेंट प्रत्येक RTO में प्रवर्तन विभाग नियमों के पालन को सुनिश्चित करता है। यह विभाग रोड नियमों का सख्ती से पालन करवाता है और न करने वालों पर उचित कार्यवाही की … Read more