Parivahan Fancy Number: क्या होता है Fancy Number? गाड़ी के Fancy Number की पूरी जानकारी
भारत में जब भी कोई नई कार या बाइक खरीदी जाती है तब केवल उसका मॉडल, रंग, फीचर्स ही महत्वपूर्ण नहीं होते बल्कि उसका Number Plate भी उतना ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। जी हां, आजकल RTO केवल साधारण नंबर नहीं बल्कि Fancy Number भी उपलब्ध करवा रहा है। मतलब अब कोई भी व्यक्ति नई कार या बाइक खरीदने के दौरान अपने मर्जी का नंबर चुन सकता है। यह नंबर अब केवल गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं रह गया, बल्कि उस व्यक्ति का स्टेटस सिंबल पहचान और कई लोगों के लिए तो यह शुभ संकेत का प्रतीक बन चुका है। जी हां Fancy Number Plate अब एक जीवन शैली बन गया है। अब लोग luxury गाड़ी खरीदने के साथ-साथ Fancy Number Plate पर भी भरपूर पैसा लगाते हैं। Driving Test : Click Here Vehicle Insurance : Click Here Parivahan Fancy Number: वाहन की वैध पंजीकरण आइडेंटिटी आज से कुछ समय पहले तक गाड़ी का नंबर RTO द्वारा रैंडमली अलॉट किया जाता था। परंतु पिछले कुछ समय से Parivahan Vibhag ने लोगों को उनकी पसंद का नंबर चुनने की सुविधा दे दी है। हालांकि यह सुविधा पहले VIP लोगों के लिए उपलब्ध होती थी, उनकी गाड़ियों पर विशेष रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होते थे जो यह दिखाते थे कि यह लोग विशिष्ट लोग हैं। परंतु अब परिवहन विभाग ने सभी आम नागरिकों के लिए सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। अब कोई भी व्यक्ति उपलब्ध रजिस्ट्रेशन नंबर में से अपनी मर्जी का नंबर चुन सकता है। Fancy Number व्यक्ति की पसंद का या ज्योतिषीय संकेतों के आधार पर हो सकता है। अर्थात कई लोग अपने लकी नंबर से जुड़े हुए ही फैंसी नंबर लेते हैं। कुछ लोग ज्योतिष विशेषज्ञ के द्वारा सुझाया गया फैंसी नंबर लेने की कोशिश करते हैं। जैसे कि 0001, 0007, 0786, 1111,9999 8888, 5555 इत्यादि। आज इस लेख में हम आपको इसी फैंसी नंबर का संपूर्ण विवरण देने वाले हैं। जहां हम बताएंगे कि वहां Fancy Number kaise milta hai? Fancy Number booking kaise hoti hai? इस पूरी प्रक्रिया में आरटीओ और परिवहन की क्या भूमिका होती है? Fancy Number List Kaise dekhe? Fancy Number ke price kaise decide kiye jate hain? Things to Remember During Booking a Fancy Number? चलिए सबसे पहले जानते हैं की फैंसी नंबर आखिर होता क्या है? Fancy Number वाहन का पंजीकरण नंबर होता है, जो सामान्य नम्बर से काफी अलग होता है। आमतौर पर सामान्य नम्बर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के दौरान RTO द्वारा अलॉट किए जाते हैं। परंतु फैंसी नंबर एक विशेष पैटर्न को फॉलो करता है। कुछ लोग दोहराए जाने वाले फैंसी नंबर लेते हैं, तो कुछ लोग शुरुआती नंबर 0 से स्टार्ट करना चाहते हैं, कुछ लोग धार्मिक या सांस्कृतिक महत्व वाले फैंसी नंबर लेते हैं, तो कुछ लोग सीक्वेंस में फैंसी नंबर लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में फैंसी नंबर के लिए सरकार ने परिवहन पोर्टल पर अलग से सुविधा उपलब्ध करवाई है। Parivahan.gov.in पर राज्यो में Fancy Number allot करने के लिए अलग से लिंक मौजूद हैं, जैसे की Fancy Number Haryana, Fancy Number Punjab, Fancy Number UP, Fancy Number Kerala इत्यादि। गाड़ियों के फैंसी नंबर को लेकर लोगों की बढ़ती हुई मांग को देखते हुए सरकार में अब parivahan portal Fancy Number List कर दी है। मतलब सरकार और परिवहन विभाग सारे विशेष नंबर की एक सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं, ताकि गाड़ी खरीदने वाला व्यक्ति अपने लिए उपलब्ध नंबर में से विशेष नंबर चुन सके। कई बार कुछ विशेष नंबर इतने खास होते हैं कि परिवहन विभाग को Fancy Number Auction करना पड़ता है।नीलामी के दौरान इस नंबर की बोली लगती है और यह नंबर सबसे ज्यादा पैसा देने वाले व्यक्ति को अलॉट हो जाता है। हालांकि अलग-अलग राज्यों में Fancy Number List और Fancy Number Price अलग अलग होता है। Fancy Number का महत्त्व Fancy Number Plate आजकल केवल वाहन का सरकारी पंजीकरण नही बल्कि यह आज स्टेटस सिंबल बन गया है। यह वाहन को अलग पहचान देता है। लोग Fancy Number Plate लगा कर VIP या प्रीमियम इमेज बनाते हैं। खासकर विशेष फील्ड से जुड़े लोग अन्य लोगों से अलग दिखने के लिए फैंसी नंबर खरीदते हैं। कुछ लोग अपने ज्योतिषाचार्य या अंकशास्ञ विशेषज्ञ की सलाह पर फैंसी नंबर खरीदते हैं जो उनके लिए लकी हो जाते हैं। कुछ लोग धार्मिक मान्यता के चलते Fancy Number Plate खरीदते हैं जिसकी वजह से उन्हें किस्मत का साथ मिलता है। Fancy Number की कीमत कैसे तय होती है? Fancy Number Price अलग-अलग कारणों पर निर्भर करता है। जैसे कि नंबर कितना दुर्लभ है? नंबर की डिमांड कितनी है? कौन से स्टेट और कौन से RTO द्वारा यह नंबर जारी किया जा रहा है? और नंबर की मांग के आधार पर नीलामी रखी जाती है। नीलामी में आमतौर पर सबसे ज्यादा महंगे नंबर बिकते हैं कई बार तो नीलामी के दौरान नंबर लाखों/ करोड़ो रुपयों में बेचे जाते हैं। Fancy Number List कैसे देखें? यदि किसी व्यक्ति को Fancy Number खरीदना है तो उन्हें Fancy Number खरीदने से पहले उसकी सूची देखनी पड़ेगी। यह सूची बताती है कि कौन से राज्य के किस RTO में कौन-कौन से फैंसी नंबर उपलब्ध है और उसी के आधार पर फैंसी नंबर खरीदने की रिक्वेस्ट की जा सकती है। फैंसी नंबर की लिस्ट देखने के लिए निम्नलिखित चरण प्रक्रिया पूरी करनी होती है: सबसे पहले आवेदक को parivahan.gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर Fancy Number या चॉइस नंबर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां क्लिक करते ही उन्हें अपने स्टेट का विकल्प चुनना होगा। स्टेट विकल्प चुनने के बाद में RTO का विकल्प चुनना होगा । अपने नजदीकी RTO का विकल्प चुनने के बाद उनके सामने Available Fancy Number की सूची आ जाती है। इस सूची में आवेदक को अवेलेबल फैंसी नंबर्स दिखाई देते हैं। कौन से फैंसी नंबर का कितना दाम है इसके बारे में पता चलता है और यदि कोई विशेष सीरीज है तो नीलामी की सारी जानकारी यहां उपलब्ध होती है। Parivahan Fancy Number List रियल टाइम अपडेट होती रहती है जैसे ही कोई नंबर किसी को अलॉट हुआ वह नंबर सूची से हट जाता है। Fancy … Read more